Tuesday, July 5, 2016

Expression on the Occasion of 66th Birthday of Swami Tejomayananda

Here are some thoughts that came to the mind on the occasion of the 66th Birthday of Pujya Guruji Swami Tejomayananda

गुरु उत्सव का पर्व आज है, लाया हर्ष आनंद है
लघु महान के मधुर मिलन का, मन में परमानंद है 

श्रद्धा, भक्ति, प्रेम हमारे, गुरु चरणों में अर्पित हों 
गुरुसेवा का अवसर पाएं, जीवन सदा समर्पित हो 
आज गुरु सान्निध्य मिले तो, दर्शन का आनंद है       ॥ 1 ॥ 

कर अज्ञान का दूर अँधेरा, ज्ञान मार्ग दिखलाया है 
कर्तव्यों का भान करा कर, कर्म का पाठ  पढ़ाया है 
कार्य को करना  ईश समर्पित, भक्ति का आनंद है   ॥ 2 ॥ 

पूर्ण लगन से, अनथक तन से, कर गुरुवर का ध्यान 
जीवन को कर ध्येय समर्पित, किया पन्थ उत्थान 
यथासमय कर त्याग दिखाया, तेजोमय आनंद है      ॥ 3 ॥